Generate Health ID (जेनरेट हेल्थ आईडी)/Unique Health ID Card( यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड) Or/या Digital Health ID Card (डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड)
Digital Health ID Card : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ABDM में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की ताकत है. इस डिजिटल मिशन के तहत लोगों को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड दिया जाएगा जिसमें उनका स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड दर्ज होगा. इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपकी बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज होंगी. यानी इसके ज़रिए किसी भी मरीज के मेडिकल हिस्ट्री का पता लगाया जा सकेगा. क्या है यूनिक हेल्थ आईडी और आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं? अगर आप ABDM का हिस्सा बनना चाहता है, तो इसके लिए आपको अपनी एक हेल्थ आईडी कार्ड बनानी होगी. इस हेल्थ आईडी के तहत एक 14 अंकों की संख्या जनरेट होगी, जिसका इस्तेमाल आपके पहचान के तौर पर किया जाएगा. इस आईडी को मोटे तौर पर तीन उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा – आपके पहचान यानी यूनिक आईडेंटिफिकेशन के लिए, प्रमाणित करने के लिए (Authentication) और आपके हेल्थ रिकॉर्ड को आपकी सहमति होने पर कई सिस्टम्स और हितधारकों तक पहु...